फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drivers and conductors returned from leave, 71 buses started operating

Ambedkar Nagar News: छुट्टी से लौटे चालक-परिचालक, 71 बसों का संचालन शुरू

Fri, 21 Mar 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 21 Mar 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors returned from leave, 71 buses started operating
अकबरपुर डिपो में संचालन के लिए खड़ी बसें।
अंबेडकरनगर। चालक व परिचालकों के छुट्टी से लौटने के बाद शुक्रवार को अकबरपुर डिपो की ज्यादातर बसों का संचालन शुरू हो गया। पांच बसें डिपो में रखरखाव कार्य के लिए खड़ीं रहीं।
विज्ञापन

अकबरपुर डिपो से दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ और गोंडा सहित 76 बसों का संचालन किया जाता है। होली के बाद पर्याप्त बसें न चलने की वजह से कई यात्री बसों के इंतजार में भटकना पड़ा था। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों के संचालन के लिए सभी चालक व परिचालकों को 18 मार्च तक अवकाश नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

त्योहार के बाद ज्यादातर चालक व परिचालक छुट्टी पर चले गए थे। इसके चलते पिछले तीन दिनों से बसों का संचालन बुरी तरह प्रभावित था। यात्रियों को आवागमन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। कई रूट पर बसें न मिलने के कारण यात्रियों को डग्गामार वाहनों का भी सहारा लेना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को पांच चालक-परिचालकों को छोड़कर सभी वापस लौट आए हैं। इसी के साथ 71 बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि पांच चालक व परिचालक को छोड़कर सभी आ गए हैं और बसों का संचालन पूर्व की भांति होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed