{"_id":"67c5e2cef84334368408a583","slug":"drivers-and-conductors-on-leave-wheels-of-12-roadways-buses-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-130554-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: चालक-परिचालक छुट्टी पर, थमे 12 रोडवेज बसों के पहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: चालक-परिचालक छुट्टी पर, थमे 12 रोडवेज बसों के पहिए
Mon, 03 Mar 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 03 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। महाकुंभ के दौरान डिपो की अधिकांश बसों को प्रयागराज रूट पर संचालित किया जा रहा था। इस दौरान नियमित और लोकल रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के अनुसार होता था। महाकुंभ से बसें लौटते ही नियमित रूटों पर रोडवेज सेवा बहाल कर दी गई, लेकिन इसके बाद भी यात्रियों की समस्या जस की तस है। चालक-परिचालकों के छुट्टी पर जाने की वजह से लगभग 12 रोडवेज बसों के पहिए थम गए।
11 जनवरी से 26 फरवरी तक डिपो की 61 बसों को महाकुंभ भेजा गया था। महाकुंभ के समापन के बाद ज्यादातर चालक व परिचालक अवकाश पर हैं। रोडवेज के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली, प्रयागराज, अयोध्या, बस्ती, कानपुर सहित अन्य रूटों पर इस समय 60 बसें आवागमन कर रही हैं। इनमें 12 बसें चालक व परिचालक न होने पर डिपो में खड़ी हैं, लेकिन यात्रियों को समय से बसें नहीं मिल रही हैं।
कई घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अकबरपुर राजेश सिंह ने बताया कि लखनऊ के लिए बस पकड़ना है, लेकिन इंतजार कर रहे हैं। किछौछा दरगाह से वापस लौटे वसीम ने बताया कि कानुपर जाना है। एक घंटे से इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र में पूछने पर बताया है कि आने वाली है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ समापन के बाद कर्मचारियों को अवकाश प्रदान किया गया है। इनमें से आधे आ गए हैं। जल्द ही व्यवस्था में सुधार हो जाएगा।