फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drive vehicle following traffic rules

ट्रैफिक नियमों का पालन कर चलाएं वाहन

Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Drive vehicle following traffic rules
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की गई। सांसद ने कहा कि इन दिनों सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसमें सुरक्षा के दृष्टिगत टैंपों, जीप, टैक्सी अन्य वाहन चालकों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी जा रही है। एआरटीओ को निर्देशित किया कि सुरक्षा के दृष्टिगत वाहनों की फिटनेस का परीक्षण निरंतर कराते रहें। बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाने वालों का चालान करें।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि साथ ही जो वाहन चालक बिना लाइसेंस वाहन चलाते पकड़ा जाए, उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाए। कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशे की हालत में पाया जाए तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाए। यातायात नियमों का पालन करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। विद्यालयों में सड़क सुरक्षा के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाए। इससे छात्रों को जागरूक किया जा सकेगा। कहा कि हमारी छोटी-छोटी लापरवाही से निरंतर दुर्घटना होती हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर वाहन चलाएं। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने भी यातायात नियमों के पालन कराने में सख्ती बरतने का निर्देश दिया। कहा कि समय समय पर चालकों के आंखों की भी जांच की जाए। वाहनों के फिटनेस की जांच भी कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

सड़क के किनारे बिल्डिंग मैटरियल डंपिंग के मामले को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया। कहा कि कई बार इसके चलते भी दुर्घटनाएं होती हैं। ऐसे दुकानदारों को हिदायत दी जाए कि वह सड़क की पटरियों पर सामान न रखें। सड़क से अतिक्रमण हटवाने के अभियान को तेज करने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एआरटीओ वीडी मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed