फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dream of housing of 3389 beneficiaries will be fulfilled soon

जल्द पूरा होगा 3389 लाभार्थियों के आशियाना का सपना

Sat, 14 May 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dream of housing of 3389 beneficiaries will be fulfilled soon
अंबेडकरनगर। पीएम शहरी आवासीय योजना के तहत चयनित 3389 पात्रों के अपने आशियाना का सपना जल्द ही पूरा होगा। इसके लिए लाभार्थियों के खाते में पहली, दूसरी व तीसरी किस्त के बतौर 22.21 करोड़ की धनराशि भेजी जाएगी। इनमें 462 पात्रों को पहली किस्त के बतौर 2.31 करोड़, 527 को दूसरी किस्त के 7.90 करोड़ और 24 सौ पात्रों को तीसरी किस्त के बतौर 12 करोड़ की अनुदान राशि मिलेगी। एक सप्ताह के अंदर स्वीकृत धनराशि संबंधित लाभार्थियों के खाते में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

कच्चे व छप्परनुमा घर में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोरों को पक्के आवास का लाभ दिलाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की आवासीय योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री शहरी आवासीय योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपया, जबकि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवासीय योजना के लिए 1.20 लाख रुपये की आर्थिक मदद मुहैया होती है। पीएम शहरी आवासीय योजना के तहत पक्के आवास के लिए 16,136 लोगों ने आवेदन किया था। सत्यापन बाद इसमें 13,557 लोग पात्र पाए गए थे।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ऋषिकेश सिंह ने बताया कि अनुदान राशि पाने से बचे 3389 पात्रों के खाते में प्रथम, द्वितीय व तीसरी किस्त के रूप में 22.21 करोड़ की स्वीकृत राशि जल्द ही खातों में भेजी जाएगी। एसडीएम पवन जायसवाल ने बताया कि योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को प्रथम किस्त के लिए 50 हजार, दूसरी किस्त के लिए 1.50 लाख और तीसरी किस्त के लिए 50 हजार की धनराशि मिलना है। स्वीकृत धनराशि जल्द ही सीधे लाभार्थियों के लिंकअप बैंक खाते में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed