फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drain is being built with Rs 1.69 crore, 5000 population will get benefit

Ambedkar Nagar News: 1.69 करोड़ से बन रहा नाला, 5000 आबादी को मिलेगा लाभ

Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Drain is being built with Rs 1.69 crore, 5000 population will get benefit
 नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में निर्माणाधीन नाला।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में एक करोड़ 69 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले का निर्माण होने से लगभग पांच हजार की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर से बैंक ऑफ बड़ौदा तक नाले का निर्माण सीवेज जल निकासी योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है। इससे नगर पंचायत के एपीजे अब्दुल कलाम नगर व गांधी नगर वार्ड के लगभग पांच हजार लोगों को राहत मिलेगी। यहां के बाशिंदें पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे थे। बरसात के समय में पानी का जमाव होने के कारण बरसात का पानी दुकानों के अंदर घुस जाता था। गांधीनगर वार्ड के अच्छे लाल यादव ने कहा कि नाले का निर्माण होने से जल निकासी की समस्या दूर होगी।
विज्ञापन

एपीजे अब्दुल कलाम नगर वार्ड के वशिष्ठ विश्वकर्मा ने कहा कि नाला बनने से जलजमाव के साथ गंदगी की भी समस्या दूर होगी। पानी में कूड़ा एकत्रित हो जाने के कारण भयंकर दुर्गंध का सामना करना पड़ता था। वहीं, बाजार आने वाले लोगों को भी समस्या से निजात मिलेगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि दोनों वार्ड के लोगों के समस्याओं को देखते हुए नाले का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed