{"_id":"68222da4bedb0eeff1004267","slug":"dr-snehlata-is-making-children-proficient-in-technical-education-along-with-the-basics-ambedkar-nagar-news-c-91-brp1007-134530-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बच्चों को ककहरा के साथ तकनीकी शिक्षा में दक्ष बना रहीं डॉ. स्नेहलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बच्चों को ककहरा के साथ तकनीकी शिक्षा में दक्ष बना रहीं डॉ. स्नेहलता
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ तकनीकी शिक्षा में दक्ष बनाना आज के समय की जरूरत बन गया है। बिना तकनीकी शिक्षा के बच्चों का चहुंमुखी विकास संभव नहीं है। जलालपुर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नवानगर की सहायक अध्यापिका डॉ. स्नेहलता नौनिहालों को ककहरा सिखाने के साथ तकनीकी शिक्षा में भी दक्ष बना रही हैं। इसके लिए उन्होंने निजी स्तर पर विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा का प्रबंध किया है।
जलालपुर शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नवानगर में सहायक अध्यापक डॉ. स्नेहलता बच्चों को बुनियादी शिक्षा तो दे ही रही हैं। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत बेसिक विद्यालयों में निपुण भारत अभियान चला रही हैं। प्राथमिक स्तर पर बच्चों के लिए कंप्यूटर की शिक्षा का अलग से कोई बंदोबस्त नहीं है। शैक्षिक परिवेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वह बच्चों को कंप्यूटर की पढ़ाई भी करा रही हैं। बाल ई पोस्ट के माध्यम से छोटी कक्षाओं के बच्चों को कंप्यूटर की जानकारी दे रही हैं।
बाल ई पोस्ट एक डिजिटल लिटरेसी प्रोग्राम है जिसका उपयोग प्राथमिक स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर और साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए किया जाता है। केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित निपुण भारत अभियान के तहत बच्चों को कंप्यूटर के विभिन्न पहलुओं और साइबर सुरक्षा के बारे में सिखाया जा रहा है। इसमें मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और इंटरनेट के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही साइबर सुरक्षा के लिए ऑनलाइन सुरक्षा, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और सुरक्षित इंटरनेट व्यवहार के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए शिक्षिका ने निजी स्तर पर लैपटॉप का भी प्रबंध किया है।
विज्ञापन
वह बताती हैं कि परिषदीय विद्यालय के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, इसमें तकनीकी शिक्षा की भूमिका अहम है। इस पहल के बाद बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ गई है। यहां पढ़ने वाले छात्र बंटी, जय सिंह, रीशू, दिव्यांशी समेत अन्य लोगों ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षा उनके लिए बिल्कुल नई है। इसकी बारीकियों को सीखने का प्रयास कर रहे हैं।