फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dr. Pratima will enter Ayodhya with Badhwa dance

Ambedkar Nagar News: बधावा नृत्य से अयोध्या में समा बाधेंगी डॉ. प्रतिमा

Sat, 20 Jan 2024 10:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Dr. Pratima will enter Ayodhya with Badhwa dance
आज व कल होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिला आमंत्रण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आयोजित होने वाले भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले की बेटी लोकगायिका डॉ. प्रतिमा यादव भी अपने अभिनय का प्रदर्शन करेंगी। संस्कृति विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में उन्हें दो दिन प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। शनिवार को वह अयोध्या के लिए रवाना हुईं। 21 व 22 जनवरी को वह अयोध्या में लोकगीत व नृत्य प्रस्तुत करेंगी।
डॉ. प्रतिमा ने बताया कि संस्कृति विभाग द्वारा अयोध्या में दो दिवसीय भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उन्हें बधावा लोकगीत-नृत्य करने के लिए बुलावा है। यह नृत्य हरियाणा सहित अन्य राज्यों में काफी प्रसिद्ध है। हरियाणा में पुत्र के जन्म होने पर इसका मुख्य चलन है। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुझे यह नृत्य प्रस्तुत करने का मौका मिला है। इस कार्यक्रम में देश के अन्य राज्यों से भी कलाकार शामिल हो रहे हैं। बताया कि 21 व 22 जनवरी को यह कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

कहा कि भव्य मंदिर निर्माण व भव्य आयोजन के बीच हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से आम लोगों के साथ ही कलाकारों में भी उत्साह का माहौल है। आने वाले समय में अवध क्षेत्र के कलाकारों की प्रसिद्ध तेजी से बढ़ेगी। अयोध्या के जरिए उन लोगों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed