फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dr. Ambedkar's birth anniversary celebrated with gaiety

उल्लास से मनाई गई डॉ. आंबेडकर की जयंती

Wed, 14 Apr 2021 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's birth anniversary celebrated with gaiety
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर जयंती मनाते बहुजन मुक्ति पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती बुधवार को जिले में उल्लास के साथ मनाई गई। कोविड संक्रमण के चलते हालांकि इस बार कहीं बड़ी रैली या जुलूस नहीं निकला, लेकिन अलग-अलग जगहों पर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। ऐसे सभी स्थानों पर बाबा साहब के आदर्शों पर चलने व उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती के अवसर पर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। एसपी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। बताया कि इस दिन को समानता व ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा व मुख्य वक्ता पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि सिर्फ सपा ने डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को सरकार में रहते साकार किया है। अन्य दलों ने डॉ. आंबेडकर के नाम पर सिर्फ समाज को गुमराह किया। विधायक सुभाष राय, एमएलसी हीरालाल यादव व पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समाज को जो राह दिखाई, उसी पर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मौके पर पूर्व विधायक जयशंकर पाण्डेय, कुंवर अरुण, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, जंगबहादुर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा के पदाधिकारियों ने बाबा साहब की जयंती मनायी। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विकास पटेल, रामसुरेश वर्मा, जितेंद्र राजभर आदि की अगुवाई में कलेक्ट्रेट के निकट आयोजित कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया। कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके योगदानों को याद किया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष परमानंद शर्मा, रामजी वर्मा, अवधेश कुमार मिश्र, गुलाम रसूल छोटू, रेहाना बानो, गिरिजा देवी, सुनील गौड़ व मस्तान शर्मा आदि मौजूद रहे। कटेहरी ब्लॉक में सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष शिवकुमार मौर्य के नेतृत्व में जयंती मनायी गई। इस मौके पर एडीओ पंचायत लालजी शुक्ल, राधेश्याम, विनोद कुमार, मंगलकुमार आदि मौजूद रहे।

मानिकपुर हरिजन बस्ती में फंटू उपाध्याय के नेतृत्व में सालिकराम, लालमणि, रामजगत, दीपक कुमार, अनिल कुमार व प्रदीप आदि ने अंबेडकर जयंती मनायी। सभी ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को याद किया। एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। शोषित समाज परिषद टांडा के अध्यक्ष रामआसरे अकेला तथा परिषद के पदाधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया। जय बजरंग इंटरमीडिएट कॉलेज रामनगर में माल्यार्पण के बाद प्रधानाचार्य हरेराम पांडेय ने आंबेडकर के आदर्शों पर प्रकाश डाला। जय बजरंग पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रताप सिंह व अध्यक्षता कर रहे नन्हेंलाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने समानता का संदेश दिया। टांडा में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री सौरभ मिश्र ने माल्यार्पण कर युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed