{"_id":"63a6ac30e542d202af6ecf27","slug":"double-murder-in-hanswar-thana-kshetra-in-ambedkar-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder: अंबेडकरनगर में डबल मर्डर, धारदार हथियार से पति-पत्नी की निर्ममता से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder: अंबेडकरनगर में डबल मर्डर, धारदार हथियार से पति-पत्नी की निर्ममता से हत्या
Sun, 25 Dec 2022 12:43 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Dec 2022 12:43 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र में रात में सोते समय पति-पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका एक पुत्र दिल्ली में रहता है जबकि पुत्रियों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
दंपती की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे एसपी अजीत सिन्हा।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव में दोहरा हत्याकांड हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंच रही है। गांव निवासी दंपती की हत्या धारदार हथियार से की गई है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। एसओ हंसवर प्रमोद सिंह ने दंपती की हत्या होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
गांव के बलदेव (75) और उनकी पत्नी विद्यादेवी (70) की हत्या की गई है। घटना शुक्रवार रात सोते समय हुई। दंपती ही घर में थे। एक पुत्र दिल्ली में रहता है जबकि पुत्रियों का विवाह हो चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - एक ही कॉलेज में सात दिन के अंदर तीन छात्राओं ने की आत्महत्या, सुसाइड के कुछ दिन पहले दिखा था बदलाव
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तबादले पर भी मुलायम सिंह की समधन को क्यों नहीं किया कार्यमुक्त? शासन के आदेश का भी असर नहीं
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने घटना स्थल पहुंचकर जायजा लिया।