फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Double blow of rain and wind, wheat threshing and harvesting stopped, mango production will decrease

Ambedkar Nagar News: बारिश और हवा की दोहरी मार, गेहूं की मड़ाई-कटाई थमी, घटेगा आम का उत्पादन

Thu, 10 Apr 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Apr 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Double blow of rain and wind, wheat threshing and harvesting stopped, mango production will decrease
शहर में अयोध्या मार्ग पर हो रही बारिश ।
अंबेडकरनगर। रात से शुरू हुई बारिश और ठंडी हवा का सिलसिला बृहस्पतिवार दोपहर तक जारी रहा। रुक-रुककर कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही। साथ ही तेज हवा भी चलती रही। हालांकि इसके बाद मौसम ने फिर करवट ली और हल्की धूप भी खिली। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बेमौसम बरसात से खेतों में खड़ी और काटकर रखी गई गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने के आसार बन गए हैं। फिलहाल गेहूं की मड़ाई और कटाई का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। हवा के कारण आम के टपोरे गिरने से उत्पादन करीब 40 प्रतिशत तक कम होने के आसार हैं। मौसम में आए बदलाव के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति भी बेपटरी हो गई। खंभे और तार टूटने से रात से ही कई इलाकों की बिजली गुल है।
विज्ञापन

-----------------------
गेहूं के लिए मुसीबत बनी बारिश, आम का उत्पादन 40 प्रतिशत होगा कम
जिले में 119261 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की बोआई की गई थी। फसल पककर तैयार हो चुकी है। करीब 45 से 50 प्रतिशत क्षेत्रफल पर किसान फसल काट चुके हैं। बारिश होने के बाद फसल भीग गई हैं और हवा चलती रही तो बड़े पैमाने पर गेहूं खेत में गिरने के भी आसार हैं। किसानों के मुताबिक अगर मौसम जल्द नहीं खुला तो पानी के कारण गेहूं की फसल अंकुरित होने लगेगी और सड़ना शुरू हो जाएगी। इसी तरह करीब पांच हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर आम के बागान लगे हैं, लेकिन हवा के कारण आम के टपोरे तेजी से गिरे हैं। जामुन और नींबू का भी फल झड़ने से नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------
सब्जियों व गन्ने के लिए फायदेमंद बारिश
लगातार बढ़ रहे तापमान के चलते लता वर्गीय सब्जियों कद्दू, लौकी, तोरई, करेला, खीरा ककड़ी समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा था। किसानों को शाम के समय पानी लगाना पड़ रहा था। बारिश होने और तापमान में गिरावट से इनको राहत मिली है। इसके अलावा गन्ना, केला, उड़द के लिए भी मौसम फायदेमंद है।
----------------


गिरे छप्पर, उड़े टिनशेड
बारिश के साथ करीब 12 से 16 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। इससे शहर में कई स्थानों पर सड़क किनारे रखे छप्पर गिर गए। अयोध्या मार्ग पर एक छप्परनुमा होटल पूरी तरह से धराशायी हो गया। सड़क किनारे लगी होर्डिंग फटकर सड़क पर गिर गई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ों की डालियां टूटकर गिरती रहीं। कटेहरी, बनगांव मार्ग, भीटी, जलालपुर समेत अन्य कई स्थानों पर टिनशेड भी उड़ गए।
------------------------------

12 अप्रैल तक बारिश के आसार
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. रामजीत बताते हैं कि गेहूं की कटाई और मड़ाई का काम एक सप्ताह के लिए प्रभावित हो गया है। अभी 12 अप्रैल तक बारिश के साथ तेज हवा के आसार हैं। इसके अलावा ओलावृष्टि भी हो सकती है। जिन किसानों ने गेहूं की कटाई कर ली है, वह फसल उठाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रख लें। फसल सूखने से पहले कटान न करें, इससे नुकसान हो सकता है।

------------
टोल फ्री नंबर पर दर्ज करें शिकायत
जिले के 21185 किसानों की करीब 6085 हेक्टेयर क्षेत्रफल पीएम फसल बीमा योजना के तहत बीमित है। बीमा कंपनी इफको टोकियो के जिला समन्वयक मनोज तिवारी बताते हैं कि बारिश से फसलों को हुए नुकसान के लिए जल्द सर्वे शुरू कराया जाएगा। किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत कर नुकसान की जानकारी 72 घंटे के भीतर दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed