फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Don't be in a hurry while driving

Ambedkar Nagar News: वाहन चलाते समय न करें जल्दबाजी

Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Don't be in a hurry while driving
अंबेडकरनगर। यातायात नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है। थोड़ी सी जल्दबाजी जानलेवा बन जाती है। यह आह्वान रविवार को यातायात जागरूकता अभियान के दौरान पुलिस टीम ने किया। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में चले विशेष अभियान के दौरान सभी को नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पुराने तहसील तिराहा, पहितीपुर तिराहा व पटेलनगर आदि क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाया। बिना हेलमेट बाइक तथा बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वालों को हिदायत दी।
विज्ञापन

यातायात टीम ने सभी को नशे की हालत में वाहन चलाने से बचने की सलाह दी। कहा कि ऐसा करना न सिर्फ स्वयं के लिए बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक होता है।
बसखारी, टांडा, आलापुर व भीटी आदि क्षेत्रों में भी टीम ने अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं से सड़क पर चलते समय नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि न सिर्फ स्वयं नियम का पालन करें बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed