फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dog trapped in a cage to catch a wolf

Ambedkar Nagar News: भेड़िया पकड़ने को लगे पिंजरे में फंसा कुत्ता

Fri, 18 Oct 2024 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dog trapped in a cage to catch a wolf
वन विभाग के पिंजरे में फंसा कुत्ता।
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। भेड़िया को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में बृहस्पतिवार रात एक कुत्ता फंस गया। वनकर्मियों ने बाद में उसे पिंजरे से बाहर निकाल कर छोड़ दिया। वनकर्मियों ने गांव में शुक्रवार को पहुंचकर ग्रामीणों को एहतियात बरतने को लेकर जागरूक भी किया। कहा कि भेड़िया होने का कोई निशान नहीं मिला है। बीते दिनोंं दिखा जंगली जीव सियार था।
विज्ञापन

टांडा तहसील के नरायनपुर भटौली गांव में बीते दिनों ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि उन्हें भेड़िया दिखा है। वनविभाग की टीम गांव पहुंची तो पग चिह्न सियार जैसे मिले। लेकिन इसके बाद भी कुछ ग्रामीण संतुष्ट नहीं थे और भेड़िया होने की जिद पर अड़े हुए थे। इस पर वनविभाग ने गांव के दो अलग-अलग स्थानोंं पर पिंजरे लगा दिए थे। दो टीमों का गठन भी कर दिया गया था, जो गश्त भी करती हैं। इस बीच एक पिंजरे में बृहस्पतिवार रात एक कुत्ता फंस गया। शुक्रवार सुबह उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वनदरोगा जेपी मिश्र ने कहा कि बीते एक सप्ताह के अंदर गांव में सियार के अलावा कोई और जानवर नहीं दिखा। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि बच्चोंं को अपने साथ रखें। घर के अंदर सोएं व दरवाजा बंद रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed