{"_id":"66a28332de8548cd470fef8a","slug":"do-not-give-asha-work-to-anganwadi-workers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-118650-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न दें आशा का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न दें आशा का काम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत कराए जाने वाले कार्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से न कराकर आशा बहुओं से ही कराए जाने समेत कई अन्य मांगों को लेकर आशा बहुओं व आशा संगिनी ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। बाद में सीएमओ कार्यालय तक पदमार्च कर सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा। कहा गया कि यदि उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो आंदोलनकिया जाएगा।
ऑल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा समिति के बैनर तले आशा बहुओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि वंदना योजना के तहत जो कार्य आशा बहुएं कर रही थीं उसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है। इससे आशा बहुओं का हक मारा जा रहा है। जब आशा बहुएं अपने कार्य को बेहतर ढंग से कर रही हैं तो उसे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिए जाने की क्या जरूरत है।
जिला संरक्षक पुष्पा तिवारी व जिलाध्यक्ष ऊषा पटेल ने कहा कि यदि योजना के तहत होने वाले कार्य आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुनीता वर्मा, नीलम सिंह, प्रमिला गोस्वामी, कंचन, मीना, कविता ने कहा कि हेल्थ वेलनेस सेंटर का भुगतान अप्रैल से अब तक नहीं हो सका है। पीएमएमवीवाई का भी भुगतान 2019 से लेकर 2023 तक नहीं हो सका है। इससे आशा बहुओं व संगिनी के सामने मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। बाद में आशा बहुओं ने पदमार्च करते हुए सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर सीएमओ डॉ. राजकुमार ने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार जरूरी कदम उठाए जाएंगे।