फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not be lax in taking action against criminals

अपराधियों पर कार्रवाई में न बरतें ढिलाई

Sun, 16 Oct 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Do not be lax in taking action against criminals
अंबेडकरनगर। अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार रात एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने पुलिसकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें आगामी त्योहारों व गोविंद साहब मेले की सुरक्षा तैयारियों पर चर्चा हुई। कहा कि दीप पर्व करीब है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखते हुए अवैध पटाखों बिक्री पर प्रभावी रोक लगायी जए। साइबर अपराध पर रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रभारियों व पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग रहने की हिदायत दी। वांछित अभियुक्तों, इनामिया, एनबीडब्ल्यू के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी का निर्देश दिया। जिला बदर अपराधियों पर पैनी नजर रखने को कहा। शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए अपराधियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज व छठ पूजा को सकुशल संपन्न कराया जा सके। गोविंद साहब मेले की सुरक्षा तैयारियों के लिए भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन द्वारा महिला जागरूकता, क्षेत्र में पैदल गश्त, थानों के टॉप टेन अपराधियों पर नजर, लंबित विवेचना, आंशिक रूप से लंबित विवेचनाओं को पूरा करने, अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई, हिस्ट्रीशीट के साथ ही इनाम घोषित कर अभियुक्तों पर कार्रवाई करने, गो तस्कर, भू-माफिया, वन माफिया, शिक्षा माफिया व खनन माफिया के विरुद्ध तेजी से कार्रवाई करने का निर्देश है।

थानों से जारी होने वाले चरित्र प्रमाण पत्र के काम को तत्परता से करने व मिशन शिक्त अभियान को लगातार प्रभावी ढंग से चलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार राय व सीओ सदर सुरेश कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed