फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not be careless in treating corona patients

कोरोना मरीजों के इलाज में न बरतें लापरवाही

Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless in treating corona patients
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में तीमारदारों से जानकारी लेते खाद्य रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री सती? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। न सिर्फ उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित हो, बल्कि इसके प्रति आम नागरिकों को जागरूक भी किया जाए। यह निर्देश शुक्रवार को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीशचंद्र शर्मा ने सीएमओ को दिए। उन्हाेंने सीएमओ कार्यालय परिसर में बने कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण के बाद कोविड को लेकर समीक्षा बैठक भी की। इसके साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर विभिन्न वार्डों, मातृ शिशु विंग व दवाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री पहले सीएमओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कोविड कमांड सेंटर का जायजा लिया। 20 जून को कोविड संक्रमित अंजलि से दूरभाष पर वार्ता की। अंजलि ने बताया कि उनका बेहतर ढंग से इलाज सुनिश्चित हो रहा है। मौजूदा समय में काफी बेहतर महसूस कर रही हूं। मंत्री ने इसके साथ ही कोविड को लेकर समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया कि कोरोना संक्रमित के इलाज में लापरवाही न बरती जाए। मंत्री इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचे। विभिन्न वार्डों में उन्होंने मरीजों व तीमारदारों से मुलाकात कर वार्ता की। मरीजों ने बेहतर इलाज के बारे में जानकारी दी। मातृ शिशु विंग में भी मंत्री ने दवा काउंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजिस्टर के अनुसार 98 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। मौके पर 39 प्रकार की दवाएं पाई गईं। इसके बाद पैथॉलोजी कक्ष पहुंचे। बताया गया कि 44 महिलाओं का नमूना टेस्ट के लिए आया हुआ है। इसी क्रम में मंत्री ने ऑक्सीजन प्लांट व डायग्नोसिस वार्ड का भी जायजा लिया।

उन्होंने व्यवस्था पर संतुष्टि जताते हुए कहा कि इसी प्रकार की व्यवस्था आगे भी बनाए रखनी होगी। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, सीएमएस डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश, अपर सीएमओ डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed