फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Do not be careless about PET

पीईटी को लेकर न बरतें लापरवाही

Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Do not be careless about PET
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें 24 अगस्त को होने वाली परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। पीईटी को सकुशल संपन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक, केंद्र अधीक्षक, सहायक केंद्र अधीक्षक, उपजिलाधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। डीएम ने कहा कि परीक्षा को लेकर व्यवस्थाओं में लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा दो पालियों में होगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रथम पाली पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक परीक्षा का समय निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी का प्रवेश परीक्षा समय से 2 घंटे पहले शुरू होगा। प्रवेश द्वार पर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। प्रवेश द्वार पर अभ्यर्थियों की तलाशी के उपरांत सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश कर सीधे अपने निर्धारित परीक्षा कक्ष में जाएंगे और अपनी निर्धारित सीट पर बैठेंगे। अभ्यर्थियों का परिसर में इधर-उधर घूमना पूर्णत: वर्जित रहेगा। परीक्षा केंद्र का मुख्य प्रवेश द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा एवं किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश द्वार बंद होने के पश्चात अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या अन्य आईटी/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, संयंत्र या इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, संवाद के अन्य साधन जैसे ब्लूटूथ ले जाना पूर्णतया वर्जित रहेगा। केंद्र पर इंटरनेट की सुविधा परीक्षा के दिन बंद रहेगी। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने आयोग द्वारा जारी निर्देश पुस्तिका में दिए गए निर्देश के अनुसार परीक्षा के लिए लगाए गए अधिकारियों को प्रत्येक बिंदु पर प्रशिक्षण दिया। डीएम ने कहा कि सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति की जानकारी परीक्षा दिवस से कम से कम 1 दिन पहले अवश्य कर लें। सभी परीक्षार्थी परीक्षा से शुरू होने से 2 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के बैठने की उत्तम व्यवस्था, स्वच्छता तथा सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। परीक्षार्थियों के लिए पीने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था आदि पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाए। यदि कोई समस्या आती है तो केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट से संपर्क कर उसका समाधान तत्काल कराया जाएगा। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था, प्रश्नपत्र खोलने की सावधानी, सीसीटीवी की व्यवस्था आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, परियोजना निदेशक राकेश प्रसाद, जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed