फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM takes charge as Administrator of District Panchayat

बतौर प्रशासक डीएम ने जिला पंचायत का संभाला कार्यभार

Thu, 14 Jan 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
DM takes charge as Administrator of District Panchayat
अंबेडकरनगर। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने जिला पंचायत में गुरुवार को बतौर प्रशासक कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों से मंत्रणा की और विकास कार्यों से जुड़ीं पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सभी तरह के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू का कार्यकाल 13 जनवरी को समाप्त हो गया। इस बीच शासन के निर्देश के आधार पर डीएम राकेश कुमार मिश्र गुरुवार को पूर्वाह्न जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने बतौर प्रशासक कार्यभार ग्रहण किया। जनपद गठन के बाद दो अन्य डीएम भी बतौर प्रशासक काम कर चुके हैं। अब तीसरे डीएम के तौर पर राकेश कुमार ने जिला पंचायत के प्रशासक का जिम्मा संभाला। डीएम ने जिला पंचायत के अधिकारियों व कर्मचारियों से जानकारी हासिल की। विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन किया और विकास कार्यों को तेजी से संपादित करने का निर्देश दिया। कहा कि जल्द ही जिला पंचायत को लेकर बैठक होगी, जिसमें कई जरूरी निर्णय लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed