फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM furious over negligence in workshop construction

कार्यशाला निर्माण में लापरवाही पर भड़के डीएम

Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
DM furious over negligence in workshop construction
टांडा। टांडा बस स्टेशन परिसर में 3 करोड़ 30 लाख 62 हजार रुपये की लागत से बनी रही कार्यशाला का गुरुवार को डीएम ने निरीक्षण किया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने अनियमितताओं को देख कर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने मौके पर मौजूद अवर अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्य एक माह में पूरा करने व निर्माण की गुणवत्ता ठीक करने का निर्देश दिया। वहीं एक सप्ताह पूर्व निरीक्षण की चिट्ठी जारी करने के बावजूद मौके पर प्रोजेक्ट मैनेजर व अन्य अधिकारी नही पहुंचे। केवल एक अवर अभियंता ही उपस्थित मिला, जो डीएम के आक्रोश का शिकार हुआ।
विज्ञापन

टांडा बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन कार्यशाला का निर्माण पैक्सफेड निर्माण इकाई द्वारा किया जा रहा है। कार्यशाला के निर्माण को 31 मार्च 2021 तक पूर्ण हो जाना चाहिए था, जो अब तक नहंी हुआ। वहीं अनियमिततापूर्ण निर्माण को देख कर डीएम ने शासन व विभाग को पत्र लिखने की बात कही। शौचालय को काफी छोटा बताते हुए उसे और बड़ा करने तथा पेशाब घर का भी निर्माण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

लापरवाही का आलम यह कि अब तक निर्माण कार्य आधा भी नहीं हो सका है। जबकि निर्माण इकाई को ढाई करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। अब तक ढाई करोड़ का निर्माण कार्य न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। मौके पर गंदगी व अव्यवस्थित ढंग से पड़े मलबे को हटवाने का निर्देश दिया। डीएम ने पूरे बस स्टेशन परिसर का घूम कर निरीक्षण किया। कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता ठीक नहीं है। इसमें जल्द सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी फटकार भी लगाई। कहा कि जल्द सुधार न हुआ तो कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बस स्टेशन के मुख्य गेट को भी छोटा बताते हुए उसे बड़ा करने का निर्देश दिया। मौके मौजूद अवर अभियंता उदयराज वर्मा ने बताया कि तीन करोड़ 30 लाख 62 हजार रुपये के सापेक्ष 2 करोड़ 50 लाख रुपये निर्माण इकाई को प्राप्त हो चुके हैं। अभी 80 लाख 62 हजार रुपये शेष धन प्राप्त नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed