फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   dm angry, Ayushman Card

Ambedkar Nagar News: आयुष्मान कार्ड की प्रगति ठीक न मिलने पर डीएम ने फटकारा

Wed, 29 Nov 2023 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
dm angry, Ayushman Card
स्वास्थ्य समिति की बैठक में हुई समीक्षा, आशाओं को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति ठीक न मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि आशाओं को प्रोत्साहित कर उनके जरिए योजनाओं को और प्रभावी बनाया जाए।
डीएम ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में शिथिलता न बरतें। पात्रों को तेजी के साथ कार्ड का लाभ दिलाएं। जिससे जरूरत पड़ने पर संबंधित व्यक्ति मुफ्त इलाज का लाभ उठा सके। इसके अलावा डीएम ने जननी सुरक्षा योजना, जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम, मातृ मृत्यु, परिवार कल्याण, दवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, आयुष्मान भारत योजना, कायाकल्प, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान आदि की समीक्षा की।
विज्ञापन

सभी एमओआईसी व चिकित्सकों को समय से चिकित्सालय में बैठने का निर्देश दिया। साथ ही पोर्टल से जुड़े आंकड़ों को समय पर फीड कराए जाने का भी निर्देश दिया। कहा कि मरीजों को बेहतर इलाज का लाभ मिले इसके लिए चिकित्सकों को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। इस मौके पर सीडीओ अनुराज जैन, सीएमओ डॉ राजकुमार सहित सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व एमओआईसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed