फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   DM and SP arrives in Nevari village to take stock of the situation

हालात का जायजा लेने नेवारी गांव पहुंचे डीएम व एसपी

Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
DM and SP arrives in Nevari village to take stock of the situation
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारी दुराजपुर गांव में दो समुदायों में हुए विवाद के बाद तनाव व्याप्त हो गया। हालात का जायजा लेने को डीएम व एसपी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर शांति व्यवस्था कायम बनाए रखने की अपील की। आला अफसरों ने भरोसा दिलाया कि घटना के दोषियों को बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन

जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुराजपुर गांव में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया था। मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने एक युवक की पिटाई कर बाइक इत्यादि क्षतिग्रस्त कर दी। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने पूरी सक्रियता दिखायी। गांवों में स्थिति सामान्य रहे इसके लिए पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। जायजा लेने को देरशाम डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी नेवारी दुराजपुर गांव पहुंचे। यहां गांव में अधिकारियों ने काफी देर तक भ्रमण किया और ग्रामीणों से वार्ता की। कहा कि गांव में शांति व्यवस्था कायम बनाए रखने को सभी का सहयोग करना जरूरी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed