{"_id":"5faad6868ebc3e1a231f0ff0","slug":"dm-ambedkar-nagar-news-lko549633866","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बोले, टेक होम राशन प्रणाली साबित होगी मील का पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बोले, टेक होम राशन प्रणाली साबित होगी मील का पत्थर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को टेक होम राशन प्रणाली का शुभारंभ किया। अकबरपुर ब्लॉक की मुबारकपुर डैयाडीह ग्रामसभा में लाभार्थियों को राशन किट वितरित की। कहा कि कुपोषण से लड़ाई में यह योजना मील का पत्थर साबित होगी। डीएम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के बारे में व्यापक प्रचार- प्रसार किया जाए, जिससे महिलाओं व बच्चियों को लाभ मिल सके।
सरकार की इस नवीन योजना के तहत न सिर्फ राशन दिया जाएगा बल्कि अन्य सुविधाएं मुहैया करायी जाएंगी। डीएम ने कार्यक्रम में महिलाओं को राशन किट उपलब्ध कराकर योजना का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक महिलाओं को लाभ दिया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने भी महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि जागरूक होकर पात्रों को इसका लाभ उठाना होगा। मिशन शक्ति योजना के तहत डीएम ने सभी को महिला, पुरुष, बालक, बालिका की समानता व सशक्तिकरण का संकल्प दिलाया।
साथ ही ग्रामीणों को गो आश्रय स्थलों से गाय को लेने के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि प्रत्येक माह सरकार द्वारा 900 रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह, अकबरपुर के बाल विकास परियोजना अधिकारी शेषनाथ वर्मा, सीडीपीओ, जलालपुर बलराम सिंह, टांडा के बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश यादव आदि मौजूद रहे।