फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Divyang also entered the election ground, filled form

दिव्यांग भी चुनाव मैदान में उतरे, भरा पर्चा

Sat, 17 Apr 2021 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Divyang also entered the election ground, filled form
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में विभिन्न पदों के लिए नामांकन करने वालों में इस बार दिव्यांग भी पीछे नहीं रहे। पहले दिन अलग-अलग विकास खंडों में दिव्यांगों ने पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। जलालपुर विकास खंड में एक दिव्यांग सहयोगी की गोद में बैठकर ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन करने पहुंचा, जो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहा। इसी प्रकार से बसखारी विकास खंड कार्यालय में भी एक दिव्यांग किसी तरह नामांकन स्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन

जलालपुर विकास खंड के धवरुआ गांव से ग्राम प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे अमरकांत दोनों पैर से दिव्यांग हैं, लेकिन गांव के विकास का जज्बा इस कदर दिखा कि वह चुनावी मैदान में उतर पड़े। शनिवार को अपने प्रस्तावक की गोद में बैठकर नामांकन करने पहुंच गए। नामांकन के बाद अमरकांत ने कहा कि मैं दिव्यांग जरूर हूं, लेकिन यदि जीत हासिल होती है, तो गांव का चहुंमुखी विकास कराऊंगा। पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाउंगा। इसी प्रकार बसखारी विकास खंड कार्यालय स्थित नामांकन स्थल पर भी एक दिव्यांग किसी तरह नामांकन करने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed