फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Panchayat President will win all nine seats of Block Chief

जिला पंचायत अध्यक्ष समेत जीतेंगे ब्लॉक प्रमुख की सभी नौ सीटें

Wed, 30 Jun 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat President will win all nine seats of Block Chief
अंबेडकरनगर। भाजपा के जिला प्रभारी व श्रावस्ती के निर्विरोध निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र का जिले में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि आगामी सभी लक्ष्य पूरे करने हैं। दावा किया कि जिला पंचायत अध्यक्ष समेत सभी नौ ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है। यह जीत आगामी विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की तीन चौथाई से अधिक जीत का मार्ग तय करेगी। प्रभारी ने इसके साथ ही कोर कमेटी की बैठक कर विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम जिले के दौरे पर पहुंचे जिला प्रभारी दद्दन मिश्र के स्वागत का सिलसिला जो बुधवार को भी जारी रहा। शिवबाबा के निकट नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज गुप्त गुड्डू, जिला मंत्री विनय पांडेय, संजय सिंह, मौसम वर्मा, रवीन्द्र पाण्डेय व अभिषेक सिंह सिंटू ने स्वागत किया। निरीक्षण भवन अकबरपुर पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व सांसद हरिओम पांडेय, पूर्व विधायक त्रिवेणीराम, नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त, पूर्व जिपं अध्यक्ष सुधीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रमाशंकर सिंह, कपिलदेव वर्मा व यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने स्वागत किया। इससे पहले पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी, पूर्व प्रमुख संजय सिंह, पूर्व चेयरमैन चन्द्रप्रकाश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री अमरेंद्रकांत सिंह, रामशब्द यादव, सुरेश कन्नौजिया, चंद्रिका प्रसाद, बाल्मीकि उपाध्याय व दीपक तिवारी ने भी स्वागत किया। प्रभारी ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने में लगातार योगदान देने की अपील की।
विज्ञापन

जनपद प्रभारी ने बाद में जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री त्रयंबक तिवारी व विधायक संजू देवी आदि के साथ कोर कमेटी की बैठक भी की। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष तथा ब्लाक प्रमुख पद चुनाव को लेकर जरूरी विचार विमर्श किया गया। बाद में जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला प्रभारी का यह दौरा ब्लाक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष चुनाव के लिए नई उर्जा प्रदान कर गया है। इसका बेहतर परिणाम सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed