फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Panchayat member and 25 BDCs and the head of the BJP

जिला पंचायत सदस्य व 25 बीडीसी व प्रधान हुए भाजपाई

Fri, 07 May 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member and 25 BDCs and the head of the BJP
अंबेडकरनगर। पंचायत चुनाव में आशा के अनुरूप प्रदर्शन न कर पाने वाली भाजपा ने शुक्रवार को जबरदस्त वापसी करते हुए अन्य प्रमुख राजनीतिक दलों में हड़कंप मचा दिया। पार्टी ने एक जिला पंचायत सदस्य समेत 25 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्राम प्रधानों को सदस्यता दिलाने में कामयाबी हासिल कर ली। भाजपा में शामिल होने वालों में एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी सम्मिलित हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार जल्द ही कई और जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर लेंगे।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के चलते जब आमतौर पर जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद की दौड़ से बाहर माना जाने लगा था, तब इन सबसे बेपरवाह बीजेपी ने शुक्रवार को जबरदस्त ढंग से वापसी की। जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने अन्य वरिष्ठ नेताओं और सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जो रणनीति बनाई, उसका सुखद परिणाम सामने आया।
विज्ञापन

रामनगर की ब्लॉक प्रमुख रहीं इंद्रावती यादव अपने पति रामधारी यादव के साथ जिला कार्यालय पहुंचीं और भाजपा में शामिल हो गईं। रामधारी इस बार क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। ऐसे में उन्हें बीजेपी की तरफ से रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। इसी तरह जहांगीरगंज ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा कनौजिया भी शुक्रवार को भाजपा की हमराह हो गईं। उन्हें कमरिया निवासी युवा भाजपा नेता मोनू सिंह का समर्थक माना जाता है। माना जा रहा कि मोनू के नेतृत्व में ही पुष्पा ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटेहरी ब्लॉक के दो क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिल वर्मा व मौसम वर्मा भी शुक्रवार को बीजेपी के हमराह हुए। यह दोनों भी ब्लॉक प्रमुख पद के तगड़े दावेदार हैं। भीटी तृतीय से जिला पंचायत सदस्य उर्मिला सिंह, उनकी बहू क्षेत्र पंचायत सदस्य अनीता सिंह तथा पुत्र ग्राम प्रधान अभिषेक उर्फ सिंटू भी भाजपा में शामिल हो गए। इसमें अनीता को भीटी ब्लॉक प्रमुख पद का दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा 20 से अधिक अन्य बीडीसी सदस्य और ग्राम प्रधान भी बीजेपी के साथ हो गए।

जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने इन सभी का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि सेवा के लिए भाजपा में आने का हार्दिक स्वागत है। टिकट पर जुड़े फैसले आम सहमति व शीर्ष नेतृत्व की मंजूरी के आधार पर ही लिए जाएंगे। आलापुर विधायक अनीता कमल ने भाजपा में शामिल होने वाले सभी पंचायत प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें यहां परिवार जैसे माहौल का एहसास होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री बाबा रामशब्द यादव, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र पाल, बाल्मीकि उपाध्याय और अवधेश कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed