{"_id":"685442cfc32108fc8c0b828b","slug":"district-panchayat-cancelled-two-tenders-before-the-investigation-report-came-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-136965-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: जांच रिपोर्ट आने से पहले जिला पंचायत ने निरस्त किए दो टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: जांच रिपोर्ट आने से पहले जिला पंचायत ने निरस्त किए दो टेंडर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत ने पूर्व में जारी की गई कार्यों की सूची में शामिल दो निर्माण कार्यों की निविदाएं निरस्त कर दी हैं। शासन स्तर से कार्यों की टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता की शिकायत की जांच प्रक्रिया के दौरान यह निर्णय लिया गया है। दोनों कार्यों की अनुमानित लागत 12 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।
भीटी तहसील के महमदपुर चपरा गांव में रामआसरे के घर से रमेश पाल के घर तक सड़क मरम्मत एवं लेपन कार्य के लिए 7.21 लाख तथा जलालपुर तहसील के ग्राम मछलीगांव में पुलिया पर संपर्क मार्ग निर्माण एवं सोलिंग कार्य के लिए 9.89 लाख की लागत से टेंडर आमंत्रित किए गए थे। ये दोनों कार्य पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत प्रस्तावित थे और 29 मई को जारी 97 कार्यों की सूची में सम्मिलित थे।
इन कार्यों को लेकर शिकायत की गई थी कि निविदा से पहले कार्य पूरे करए जा चुके हैं। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के निर्देश के बाद पिछले शुक्रवार को अधिशासी अभियंता अभय सिंह के नेतृत्व में टीम को स्थल निरीक्षण व अभिलेख परीक्षण के लिए जनपद भेजा। टीम ने गत दिनों स्थलीय निरीक्षण भी किया था। इन कार्यों का टेंडर निरस्त होने से एक बार फिर जिला पंचायत चर्चा में है।
विज्ञापन
विभाग ने दिया तकनीकी कारण का हवाला
जांच रिपोर्ट आने से पूर्व ही जिला पंचायत प्रशासन ने संबंधित दोनों कार्यों की निविदाएं निरस्त कर दीं। विभागीय स्तर पर इसे तकनीकी त्रुटि बताया गया है। अपर मुख्य अधिकारी जितेंद्र तोमर ने बताया कि टेंडर तकनीकी कमियों के कारण निरस्त किए गए हैं। उनके अनुसार, दोनों कार्यों के नाम सूची में त्रुटिवश सम्मिलित हुए थे, जिसे सुधार कर पुनः टेंडर जारी किए जाएंगे।