फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   district hospital's CMS Deposed

पद से हटाए गए सीएमएस

Thu, 27 Aug 2015 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Thu, 27 Aug 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
वैसे तो यह स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर बताया जा रहा है, लेकिन उन पर यह कार्रवाई बीते दिनों प्रसूता के इलाज में एक चिकित्सिका द्वारा बरती गई लापरवाही व उसके बाद उपजे विवाद के कारण होने की चर्चा है। मामले में महिला चिकित्सक के निलंबन की तैयारी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि दो दिन पूर्व जिला चिकित्सालय में उस समय हंगामा खड़ा हो गया था, जब एक प्रसव पीड़िता की जांच को लेकर चिकित्सिका डा. अनीता गौतम से विवाद हो गया था। हंगामें के दौरान ही राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त सपा नेत्री विद्यावती राजभर भी जिला अस्पताल पहुंच गई थीं।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी भी चिकित्सक से झड़प हो गई थी। चिकित्सिका डा अनीता ने सपा नेत्री व उनके साथ आए लोगों पर अभद्रता एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए प्रसूता को बगैर देखे ही वां से चली गई थीं। इसके बाद सीएमएस डा आरके पटेल ने एक दूसरी महिला चिकित्सक को बुलाकर आपरेशन कराया था, जिसके बाद मृत बच्चा पैदा हुआ था। यह मामला कैबिनेट मंत्री अहमद हसन तक उसी दिन पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर गहरी नाराजगी जताते हुए कहा था कि मरीजों के इलाज में इस तरह की लापरवाही को अत्यंत गंभीरता से लिया जाएगा।  इस बीच गुरुवार सायं सीएमएस डा आरके पटेल का स्थानांतरण लखनऊ हो गया। उन्हें संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के पद पर तैनात करने का आदेश जारी हुआ है। मामले में संबंधित महिला चिकित्सक के निलंबन की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed