फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District Court closed for 24 hours

जनपद न्यायालय 24 घंटे के लिए बंद

Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
District Court closed for 24 hours
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर यात्री को मॉस्क सौंपते डीएम सैमुअल पॉल एन। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जनपद न्यायालय को 24 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। ऐसे में 12 जनवरी को कोर्ट में कोई कामकाज नहीं होगा। उधर, कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम सड़क पर उतरी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर नगर की विभिन्न बाजारों में अभियान चलाकर न सिर्फ कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया गया, बल्कि इसका उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई। इस दौरान बगैर मास्क मिले नागरिकों पर जुर्माना भी लगाया गया। डीएम व एसपी ने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। यदि कोई भी इसका उल्लंघन करता है, तो उस पर कार्रवाई की जाए। इस बीच कोरोना संक्रमण को देखते हुए बैंकों में बगैर मास्क के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही कोरोना जांच भी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

देश के साथ जिले में भी लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को डीएम व एसपी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ सड़क पर उतर पड़े। उन्होंने जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर आम नागरिकों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने तहसील तिराहे के निकट चल रहे चेकिंग अभियान का जायजा लेने के लिए पहुंचे डीएम व एसपी के निर्देश पर बगैर मास्क वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। न सिर्फ बगैर मास्क पहुंचे नागरिकों पर जुर्माना लगाया गया, बल्कि वाहनों का चालान भी किया गया। डीएम ने जिम्मेदाराें को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पूरी सख्ती के साथ पालन कराया जाए। एसपी ने मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि बगैर मास्क वालों पर जुर्माना लगाया जाए। इसके अलावा टांडा, जलालपुर, आलापुर, भीटी समेत जिले के अन्य छोटी-बड़ी बाजारों में भी अभियान चलाकर बगैर मास्क वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
इस बीच बीते दिन जिला न्यायालय की सुरक्षा में तैनात सिपाही के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उच्च न्यायालय के निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश पदम नारायण मिश्र ने 24 घंटे के लिए जनपद न्यायालय को बंद कर दिया है। कहा गया कि 12 जनवरी को न्यायालय पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान सैनिटाइजेशन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश ने सीजेएम को निर्देशित किया है कि अवकाश अवधि में रिमांड व जमानत के लिए किसी एक न्यायिक मजिस्ट्रेट पर मुख्यालय पर मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।
डीएम व एसपी ने लोगों को बांटे मास्क
मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित कराने को लेकर मंगलवार को डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जहां सख्ती दिखाई, तो वहीं जगह-जगह पहुंचकर लोगों को मास्क भी बांटे। कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए सड़क पर उतरे डीएम व एसपी ने अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे, फव्वारा तिराहा, दोस्तपुर चौराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, पटेलनगर तिराहे समेत नगर के अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर यात्रियों व नागरिकों को मास्क बांटे। साथ ही अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतें। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। यदि तनिक भी संदेह हो, तो जांच जरूर कराएं।
बैंकों में बिना मास्क के प्रवेश पर रोक
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकारी कार्यालयों के साथ-साथ बैंकों में भी सख्ती बढ़ गई है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के अलावा अन्य क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों में बगैर मास्क वाले ग्राहकों के अंदर प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। इसका सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है। अकबरपुर नगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी समेत सभी बैंकों के बाहर मुख्य गेट पर बगैर मास्क वालों को बैंक में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया। इसका सख्ती से पालन भी होता दिखा। मुख्य गेट पर ही तैनात गार्ड पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। उन्हीं उपभोक्ताओं को बैंक में प्रवेश करने दिया जा रहा था, जिन्होंने मास्क लगा रखा था।

कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों की हुई जांच
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच तेज कर दी गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहुंची स्वास्थ्य टीम ने कर्मचारियों की जांच की। सीएमओ कार्यालय के अनुसार लगभग 65 कर्मचारियों का जांच के लिए नमूना लिया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल में भी एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कार्य तेज हो गया है। मंगलवार को खराब मौसम के बाद भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने जिला अस्पताल पहुंचकर जांच कराई। सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि औसतन 200 नागरिकों की जांच की जा रही है। मंगलवार को जांच के दौरान न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता भी सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed