{"_id":"62e0349978b0827bf975eb11","slug":"district-badar-made-four-criminals-for-six-months-ambedkar-nagar-news-lko641304938","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार अपराधियों को छह माह के लिए किया जिला बदर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने चार अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। पुलिस की रिपोर्ट के बाद डीएम ने यह कार्रवाई की है।
मालीपुर व टांडा कोतवाली पुलिस ने डीएम को रिपोर्ट भेजकर इन अपराधियों के बारे में जानकारी दी थी। बताया था कि इनका क्षेत्र में बने रहने से दहशत का माहौल है। ऐसे में इनके विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई किया जाना जरूरी है।
डीएम ने मालीपुर थाना क्षेत्र के खपुरा निवासी तीन अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर किया है। इसमें वरुण यादव उर्फ भल्लूर, अरुण यादव उर्फ भुल्ली व प्रभात कुमार शामिल है। मालीपुर पुलिस टीम ने बीते दिनों डीएम को रिपोर्ट दी थी कि सभी शातिर अपराधी हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। डीएम ने तीनों अपराधियों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जिला बदर कर दिया। इसके अलावा डीएम ने टांडा कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मद आलम निवासी सकरावल पूरब को भी छह माह के लिए जिला बदर किया है। एएसपी संजय कुमार राय ने कहा कि जिला बदर अपराधी यदि जिले में दिखाई पड़े तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।