फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Disrupted traffic for cash in Zafarganj

जाफरगंज में कैश न मिला तो लगाया जाम

Sat, 17 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 17 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Disrupted traffic for cash in Zafarganj
अकबरपुर के पटेलनगर स्थित एचडीएफसी एटीएम पर शनिवार को लगी लंबी कतार। - फोटो : अमर उजाला

बैंकों में कैश की किल्लत से उपभोक्ताओं का धैर्य अब जवाब देता जा रहा है। शनिवार को बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जाफरगंज शाखा में कैश न होने से उपभोक्ताओं का आक्रोश भड़क गया। बैंक के सामने हंगामा करते हुए अकबरपुर-मालीपुर मार्ग जाम कर दिया। इसके अलावा इल्तिफातगंज, ऐनवां व केदारनगर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में कैश न होने से लंबी लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। जिला मुख्यालय पर भी ज्यादातर बैंकों से उपभोक्ताओं को पर्याप्त धनराशि नहीं मिल सकी। गौरतलब है कि नोटबंदी के बाद से ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कैश का संकट बना हुआ है। तमाम दावों के बावजूद शनिवार को भी कैश का संकट दूर नहीं हो सका।
विज्ञापन


नतीजतन बड़ी संख्या में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक जाफरगंज शाखा पहुंचे उपभोक्ताओं को जब पता चला कि कैश न होने से धन-निकासी संभव नहीं है तो उनमें आक्रोश फैल गया। नारेबाजी करते हुए बैंक के सामने जमकर हंगामा किया और इसके बाद अकबरपुर-मालीपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का कहना था कि कैैश संकट समाप्त न होने से उन्हें विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच जाम की सूचना मिलने पर पहुंची अकबरपुर पुलिस ने समझा-बुझाकर लगभग दो घंटे तक चला जाम समाप्त कराया।

 उधर इल्तिफातगंज, ऐनवां व केदारनगर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखाओं में भी शनिवार को धन-निकासी न होने से उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने बैंक के सामने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि इन सभी स्थानों पर पुलिस ने मामला बढ़ने से पहले ही समझा-बुझाकर शांत करा दिया।

जिला मुख्यालय पर एसबीआई मुख्य शाखा व एचडीएफसी से ही उपभोक्ताओं को पर्याप्त धनराशि मिल सकी जबकि अन्य बैंकों से दो से पांच हजार की ही धन-निकासी हो सकी। इससे बड़ी रकम निकालने पहुंचने लोगों को तगड़ा झटका लगा। नोटबंदी के बाद से ही बेपटरी हुई एटीएम सेवा शनिवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी।

जिला मुख्यालय पर ही यूनियन बैंक शहजादपुर, पंजाब नेशनल बैंक तहसील तिराहा, फैजाबाद रोड स्थित एक्सिस व एचडीएफसी, बैंक ऑफ बड़ौदा मुख्य शाखा, बैंक ऑफ इंडिया रोडवेज क्षेत्र, एक्सिस बैंक पटेलनगर व पुलिस लाइंस स्थित एसबीआई एटीएम से शनिवार को कैश न होने के चलते धन-निकासी नहीं हो सकी।

मात्र पटेलनगर तिराहा स्थित एचडीएफसी, बस स्टेशन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा व एचडीएफसी मुख्य शाखा से ही धन-निकासी हो सकी। ऐसे में सुबह से ही इन एटीएम पर लंबी लाइन लग गई। ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एचडीएफसी के एटीएम ने ही उपभोक्ताओं का साथ दिया।


इससे उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की मुश्किलें उठानी पड़ी। एलडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बैंकों में कैश की उपलब्धता व एटीएम सेवा का उपभोक्ताओं को सुचारु लाभ मिल सके, इसके लिए उच्चाधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। शीघ्र ही स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed