फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Disorder found in Assistant Director Fisheries Office, salary of absent workers deducted

Ambedkar Nagar News: सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय में मिली अव्यवस्था, अनुपस्थित कर्मियों का काटा वेतन

Thu, 20 Mar 2025 07:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 20 Mar 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Disorder found in Assistant Director Fisheries Office, salary of absent workers deducted
अधीक्षण अ​भियंता विद्युत कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम अविनाश सिंह।
अंबेडकरनगर। सरकारी दफ्तरों के औचक निरीक्षण में डीएम के सामने अव्यवस्थाओं की पोल खुल गई। दो कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की चेतावनी दी। साथ ही जिम्मेदारों को कड़ी फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

डीएम अविनाश सिंह ने सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय का किया आकस्मिक किया। इसमें सफाई की स्थिति खराब मिली। अभिलेखों रखरखाव भी बेतरतीब मिला। उपस्थिति पंजिका की जांच में दो कर्मचारी मोहम्मद अशरफ वरिष्ठ सहायक/ उर्दू अनुवादक व राकेश कुमार मछुआ अनुपस्थित मिले। इस पर दोनों कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था व अभिलेखों को दुरुस्त रखने के साथ सहायक निदेशक मत्स्य को कड़ी चेतावनी दी। मूवमेंट रजिस्टर की जांच में पाया कि पिछले चार माह से कोई भी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करने नहीं गया है। सहायक निदेशक मत्स्य ने बताया कि तीन-चार दिन पहले अधिकारियों ने क्षेत्र भ्रमण किया था। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए रजिस्टर में विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सीएम डैशबोर्ड का प्रारूप वरिष्ठ निरीक्षक मत्स्य से मांगा, लेकिन वह उपलब्ध नहीं करा पाए। इस पर बैठक कर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद कार्यालय अधीक्षण अभियंता विद्युत का भी औचक निरीक्षण किया। कार्यालय के अंदर व बाहर गंदगी मिली। बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों व दुकानों को हटवाने के लिए ईओ नगर पालिका बीना सिंह व एसएचओ अकबरपुर श्रीनिवास पांडेय को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जो भी कर्मचारी बिल काउंटर पर बैठे वह आईडी कार्ड अवश्य लगाएं। उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार करें और समस्याएं सुनकर तत्काल निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed