{"_id":"5feb5d988ebc3e3d594c3fe2","slug":"disabled-seeks-justice-ambedkar-nagar-news-lko557232263","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग ने मांगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग ने मांगा न्याय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। साहब, हमारा खेत विपक्षियों ने जोत दिया। आठ बीघा सरसों की फसल नष्ट हो गई। मामले में पुलिस ने केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित नहीं हो सकी है। खुलेआम घूम रहे विपक्षियों द्वारा धमकी दी जा रही है। ऐसे में न सिर्फ आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, बल्कि उचित मुआवजा भी दिलाया जाए। ये गुहार सोमवार को सम्मनपुर थाना अंतर्गत रामनगर नरसिंहपुर गांव के दिव्यांग लालमणि पटेल ने एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर की। उधर, दिव्यांग महासभा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पीड़ित को न्याय न मिला, तो कलेक्ट्रेट के निकट धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
एसपी को सौंपे शिकायती पत्र में लालमणि ने कहा कि बीते आठ दिसंबर की रात्रि में विपक्षी राजमणि, सर्वेश, अभिषेक व अन्य पांच ने उसकी आठ बीघा सरसों की फसल जोत दी। जब उसने शिकायत की तो उसे धमकी दी गई। सम्मनपुर थाने में तहरीर देने पर संबंधित के विरुद्ध केस भी दर्ज हो गया। हालांकि अब तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोप लगाते हुए कहा कि खुलेआम घूम रहे विपक्षियों द्वारा उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। साथ ही धमकी भी दी जा रही कि यदि ऐसा नहीं किया, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना। कहा कि मैं दिव्यांग हूं। ऐसे में मेरा परिवार दहशत में है। इसे देखते हुए अविलंब आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कराई जाए। साथ ही नुकसान की भरपाई के लिए उचित मुआवजा दी जाए।