{"_id":"69628fc4ae18400ffd077d91","slug":"dirt-spread-from-the-garbage-heaps-on-the-roadside-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-148558-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से फैली गंदगी
Sat, 10 Jan 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 10 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
हंसवर(अंबेडकरनगर)। बसखारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत भूलेपुर और हंसवर में सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्थिति यह है कि एक स्थान पर मस्जिद से महज करीब दस मीटर की दूरी पर कूड़ा जमा है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ नमाज अदा करने आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहना मुश्किल हो गया है। लंबे समय से गांव में सफाई कर्मियों की मौजूदगी नजर नहीं आ रही है। आरोप है कि ग्राम प्रधानों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। चूंकि कूड़े वाला स्थान दोनों पंचायतों की सीमा में आता है, इसलिए जिम्मेदारी तय नहीं हो पा रही है।कूड़े के ढेरों के कारण मच्छर और कीड़े बढ़ गए हैं। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इस संबंध में एडीओ पंचायत बसखारी उमाशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। टीम लगाकर जल्द ही सफाई कराई जाएगी।