{"_id":"642b149db42543e16e057217","slug":"digital-xray-stalled-crowd-increased-on-normal-xray-ambedkar-nagar-news-c-13-1-164170-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: डिजिटल एक्सरे ठप, सामान्य एक्सरे पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: डिजिटल एक्सरे ठप, सामान्य एक्सरे पर बढ़ी भीड़
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में एक बार फिर डिजिटल एक्सरे फिल्म का संकट खड़ा हो गया है। फिल्म न होने से चार दिनों से डिजिटल एक्सरे जांच ठप है। इससे सामान्य एक्सरे मशीन पर भीड़ उमड़ रही है, यहां जांच कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को नंबर आने के इंतजार में कई मरीज परेशान दिखे।
जिला अस्पताल में हर रोज 50 से अधिक लोगों का डिजिटल एक्सरे होता है। वहीं बड़ी संख्या में मरीजों का सामान्य एक्सरे भी किया जाता है। बीते चार दिनों से अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की फिल्म खत्म हो गई है, जिससे जांच ठप हो गई है। इन हालात में मरीजों को सामान्य एक्सरे कराने के लिए कहा जा रहा है। ऐसे में सामान्य एक्सरे के लिए मरीजों की संख्या बढ़ने से यहां भी जांच के लिए मारामारी मची है। इन हालात में सबसे ज्यादा परेशानी घायल मरीजों को उठानी पड़ रही है।
कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार को जिला अस्पताल के एक्सरे कक्ष के बाहर देखने को मिला। कोई एक घंटे से तो कोई दो घंटे से अपना नंबर आने का इंतजार करता दिखा। भरथुआ की गया देवी ने बताया कि सुबह 9 बजे अस्पताल पहुंच गईं थीं। उनका हाथ टूट गया है, दो घंटे बाद उनका नंबर आया है। बेवाना के पंकज व नसीरपुर के संदीप भी एक्सरे जांच के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन
की गई मांग
डिजिटल एक्सरे की फिल्म की डिमांड की गई है। एक दो दिनों में फिल्म आने की उम्मीद है। फिलहाल मरीजों की सामान्य एक्सरे की जा रही है। एक ही मशीन से जांच होने से मरीजों को कुछ ज्यादा वक्त लग रहा है। - डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस