{"_id":"697a4429fec7af706a0c83c2","slug":"digital-libraries-will-be-opened-in-345-gram-panchayats-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-149626-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 345 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 345 ग्राम पंचायतों में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरी
Wed, 28 Jan 2026 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 28 Jan 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसके तहत जिले की 345 ग्राम पंचायतों में आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित कराई जाएंगी।
इन लाइब्रेरियों के माध्यम से ग्रामीण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे उनकी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलेगा। इन सभी डिजिटल लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से शैक्षणिक पुस्तकें, ई-कंटेंट एवं डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। छात्रों को बेहतर अध्ययन वातावरण प्रदान करने के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट सुविधा जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित पुस्तकें और दैनिक समाचार पत्र भी उपलब्ध होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना पर लगभग चार लाख रुपये खर्च होंगे। इस संबंध में टेंडर प्रक्रिया जारी है।
ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए मील का पत्थर होंगी साबित
डीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप आगामी तीन से चार माह के भीतर सभी डिजिटल लाइब्रेरी को पूर्ण रूप से क्रियाशील कर दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और आमजन को घर के निकट ही उच्चस्तरीय शैक्षणिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।