फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Difficulty increased due to lateness of trains

Ambedkar Nagar News: ट्रेनों की लेटलतीफी से बढ़ी मुश्किल

Fri, 31 Jan 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Difficulty increased due to lateness of trains
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंजार करते यात्री।-संवाद
अंबेडकरनगर। ट्रेनों के लेटलतीफी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को आठ ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से पहुंचीं। इससे रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन (04113) और (04111) 14 और दस घंटे की अधिक देरी से पहुंची। इसके अलावा (14017) सद्भावना एक्सप्रेस निर्धारित समय से दस घंटे और (04217) वाराणसी लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल छह घंटे की देरी से स्टेशन पहुंचीं।
विज्ञापन

वहीं भटिंडा से बलूरघाट (15744) - 50 मिनट देरी से पहुंची, दून एक्सप्रेस (13018 ) दो घंटे, आनंद विहार एक्सप्रेस - 6.20 मिनट व महाकुंभ स्पेशल (04112) एक घंटा देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाकुंभ के चलते रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। मगर मौनी अमावस्या के स्नान के दिन हुए हादसे के बाद बाहर से आने वाली ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। ऐसे में बहुत सी ट्रेनें, जिन्हें अपने निर्धारित समय पर पहुंचना था वे देरी से चल रही हैं या फिर निरस्त हैं या रूट डायवर्जन है। इसके चलते हालात यह हैं कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed