फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   diesel tank cracked during welding, three scorched

वेल्डिंग करते फटा डीजल टैंक, तीन झुलसे

Sat, 06 Aug 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sat, 06 Aug 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
diesel tank cracked during welding, three scorched
अंबेडकरनगर के एनटीपीसी क्षेत्र में शनिवार को वेल्डिंग के दौरान फटा डीजल। - फोटो : अमर उजाला

थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत एनटीपीसी कॉलोनी के निकट शनिवार दोपहर गैस वेल्डिंग करने के दौरान डीजल से भरा एक टैंक जोरदार आवाज के साथ फट गया। इससे उसकी चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आननफानन में घायलों को सीएचसी टांडा ले जाया गया जहां से दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


एक की हालत गंभीर बनी हुई है। बिहार के खरदहा क्षेत्र का रहने वाला ट्रक चालक देवीलाल शनिवार दोपहर 200 लीटर का एक डीजल टैंक लेकर एनटीपीसी कॉलोनी के निकट स्थित अच्छेलाल विश्वकर्मा की गैस वेल्डिंग दुकान पर पहुंचा। वहां पर टैंक को नीचे उतारा गया। इसके बाद दुकानदार ने गैस से वेल्डिंग का काम शुरू किया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वेल्डिंग कराने के दौरान बरती गई असावधानी के चलते ही टैंक जोरदार आवाज के साथ फट गया। आवाज इतनी तेज थी कि दूरदराज के क्षेत्रों में भी हड़कंप मच गया। इस बीच मौके पर हुए विस्फोट से आग लग गई। इसकी चपेट में दुकानदार अच्छेलाल (40) के अलावा ट्रक चालक देवीलाल (22) तो आए ही, बढ़ई के तौर पर काम करने वाला जयप्रकाश प्रजापति (35) भी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चूंकि डीजल टैंक में विस्फोट का प्रभाव सबसे ज्यादा एक तरफ हुआ, इसलिए बगल स्थित एक गुमटी बना रहा बढ़ई जयप्रकाश सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ। उसके शरीर का अधिकांश हिस्सा झुलस गया जबकि देवीलाल के भी कई हिस्से आग की चपेट में आ गए। दुकानदार को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।
 
विस्फोट होते ही बड़ी तादाद में स्थानीय लोग जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी एनटीपीसी के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष विजय सिंह भी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इस बीच सूचना मिलते ही घटनास्थल पर आई एंबुलेंस से तीनों घायलों को सीएचसी टांडा भेजा गया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायल जयप्रकाश व देवीलाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। देवीलाल की हालत सामान्य है लेकिन जयप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ टांडा सुधीर कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई है या नहीं। गैस वेल्डिंग करते समय सावधानी नहीं बरती गई।


दरअसल डीजल भरे टैंक की वेल्डिंग करने के दौरान उसका ढक्कन खोल देना चाहिए था जिससे वेल्डिंग करने के दौरान टैंक में गैस न बने। हालांकि ऐसा नहीं किया। नतीजतन ढक्कन बंद होने से टैंक के अंदर गैस बन गई जिससे उसमें विस्फोट हो गया। ज्वलनशील पदार्थ होने के चलते डीजल टैंक में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed