फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   died in the accident

Ambedkar Nagar News: तेज रफ्तार कार ने रौंदा, अधेड़ व महिला की मौत

Fri, 04 Aug 2023 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 04 Aug 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
died in the accident
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार।   
टांडा (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर-टांडा मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने दो लोगों की जान ले ली। भाकियू जिलाध्यक्ष के बड़े भाई और एक महिला को रौंदने के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और फिर एक वाहन से भिड़ गई। इस हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

यह हादसा तलवापार के पास हुआ। अकबरपुर से टांडा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल से सब्जी बेचने जा रहे पास के सुलेमपुर निवासी यदुनंदन (56) को टक्कर मार दी। कार की टक्कर इतनी तेज थी कि यदुनंदन साइकिल समेत दूूर जा गिरे। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस हादसे के बाद कार चालक ने भागन के प्रयास किया। इस कोशिश में बेकाबू हुई कार ने कूड़ा फेंकने निकली कश्मीरिया निवासी मेघना देवी (50) को रौंद दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कार सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे और फिर डीजे लादकर खड़े एक वाहन से भिड़ गई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की जानकारी होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। कार की चपेट में आने से मेघना की मौके पर ही मौत हाे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल यदुनंदन को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद यदुनंदन को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यदुनंदन भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार वर्मा के बड़े भाई थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस के साथ भाकियू के कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

मौके से भाग निकले कार सवार
पुलिस छानबीन में पता चला कि दो लोगों को रौंदने के बाद कार बिजली के खंभे और एक वाहन से टकराने के बाद चलने की हालत में नहीं थी। इसलिए कार सवार लोग हादसे के बाद वहां से पैदल ही भाग निकले। कार को कब्जे में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर भीड़ लगी रही। टांडा व अलीगंज थाने के पुलिस कर्मियों ने भीड़ को हटाकर टांडा मार्ग पर यातायात को सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed