{"_id":"6431b06e56d3790a1c09b896","slug":"dhananjay-ruby-shreya-and-kishan-also-increased-their-honor-ambedkar-nagar-news-c-13-1-173439-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धनंजय, रूबी, श्रेया व किशन ने भी बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धनंजय, रूबी, श्रेया व किशन ने भी बढ़ाया मान
Sat, 08 Apr 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
यूपी पीसीएस की परीक्षा में मिली शानदार सफलताफोटो 8, 9 तथा 11 व 12
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षा ने जिले के कई मेधावियों को बड़ी सफलता दिलाई है। जलालपुर के धनंजय यादव डिप्टी एसपी, रूबी यादव नायब तहसीलदार, श्रेया उपाध्याय डीपीआरओ तथा किशन गुप्ता ने ट्रेजरी आफीसर बनकर परिवार मेेंं खुशी बिखेर दी है। इन युवाओं को परिणाम घोषित होने के बाद से ही लगातार बधाई देने का सिलसिला लगा हुुआ है। शुक्रवार देर शाम घोषित हुए पीसीएस 2022 के परिणाम ने जिले के आधा दर्जन से अधिक युवाओं को वह सफलता दिलाई है जिसका सपना उन्होंने सजो रखा था। आलापुर निवासी गौरव द्विवेदी ने प्रदेश में पाचवां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। उन्हेें एसडीएम का पद मिला। अकबरपुर निवासी अजय वर्मा ने व्यवस्था अधिकारी बनने की सफलता पाई है।
इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में तैनात प्रवक्ता सुड़ारी गांव निवासी नंदलाल यादव की पुत्री रूबी यादव परीक्षा में सफलता के बाद नायब तहसीलदार बन गई हैं। इससे पहले वे पूर्ति निरीक्षक चुनी गई थीं। अब उन्होंने इससे बड़ा पद हासिल किया है। अकबरपुर नगर के इल्तिफातगंज रोड निवासी मोबाइल शॉप संचालक घनश्याम उपाध्याय की पुत्री श्रेया उपाध्याय जिला पंचायतराज अधिकारी बनी हैं। यह उनका चाथा प्रयास था। उनकी सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है।
जलालपुर तहसील क्षेत्र के उसरहा निवासी धनंजय यादव डिप्टी एसपी चयनित हुए हैं। उनके पिता जामवंत यादव मिर्जा गालिब इंटर कॉलेज जलालपुर में शिक्षक पद से बीते दिनों सेवानिवृत्त हो चुके हैं। धनंजय को भी तीसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से बीटेक करने के बाद वे दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इसके साथ ही राजेसुुल्तानपुर निवासी किशन गुप्ता इस परिणाम से ट्रेजरी आफीसर बनने में सफल हुए हैं। लखनऊ से बीटेक करने वाले किशन मार्केटिंग इंस्पेक्टर भी वयनित हो चुके हैं। अब ट्रेजर आफीसर बनने से परिवार की खुशियां बढ़ गई हैं।