फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees took a dip of faith

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Devotees took a dip of faith
अंबेडकरनगर के जलालपुर में चैत्र रामनवमी के मौके पर निकली शोभायात्रा। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में चैत्र रामनवमी का पर्व रविवार को उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने नदियों, धार्मिक स्थलों के पास बने सरोवर आदि में स्नान कर पूजन-अर्चन किया। साथ ही अन्न व फल का दान भी किया। ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने सत्य नारायण व्रत कथा का आयोजन किया तो वहीं तमाम श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर माथा टेका। इसके अलावा कई स्थानों पर शोभायात्रा भी निकाली गई। इस दौरान भगवान राम के जयकारे के साथ भक्ति गीतों पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय अकबरपुर में श्रद्धालुओं ने रामनवमी पर भव्य झांकी निकाली। नगर के शहजादपुर से निकली झांकी में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस कर्मी भी मुस्तैद थे। जलालपुर नगर में रामनवमी के मौके पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवा ध्वज को लेकर जय श्रीराम के नारे लगाए तो वहीं तमाम श्रद्धालु भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

शोभायात्रा सराय चौक व पोस्ट ऑफिस होते हुए मठिया मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर देवेश कुमार मिश्र, आंनद कुमार, सोनू गौड़, संजीव मिश्र, राजेश मिश्र, सुरेश कुमार गुप्त आदि मौजूद रहे। टांडा में चैत्र रामनवमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर पूजन-अर्चन किया। साथ ही गरीबों व जरूरतमंदों में अन्न व फल का वितरण किया। कई जगह मंदिरों पर धार्मिक आयोजन हुए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेेका और मन्नतें मांगी। श्रवणक्षेत्र धाम में भी स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचे। यहां आस्था की डुबकी लगाकर पूजन अर्चन कर दुआ मांगी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलापुर में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर दान किया। यहां सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दोपहर तक जारी रहा। इसके अलावा, भीटी, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर आदि स्थानों पर श्रद्धालुओं ने नदियों व धार्मिक स्थल पर बने सरोवर में डुबकी लगाकर पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed