फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   devotees descended to worship of Shiva

भोले के दर्शन को उमड़े भक्त

Mon, 03 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 03 Aug 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन

आस्था के सैलाब में गोते लगाते हुए श्रद्धालु भोर से ही शिव मंदिरों में पहुंच गए। लाइन लगाकर भक्तों ने भोले बाबा के दर्शन किए। भोर से शुरू हुआ पूजन अर्चन का सिलसिला देर शाम तक मंदिरों में चलता रहा।

विज्ञापन


भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष के बीच विशेष पूजा की। जिला मुख्यालय से सटे पवित्र शिवबाबा में पूरे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना की और मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन


भगवान शिव की विशेष आराधना के लिए माने जाने वाले सावन मास के पहले सोमवार को पूरा जनपद भक्तिमय रहा। सोमवार को सूर्य की पहली किरण निकलने के साथ ही जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों की तरफ शिव भक्तों के कदम बढ़ने लगे। मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार भगवान शिव का प्रिय दिन होता है। ऐसे में सावन का पहला सोमवार होने के कारण भक्तों में जबरदस्त उत्साह दिखा। कोई शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर रहा था तो कोई जलाभिषेक।  महिलाओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की विशेष आरती भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed