Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees became emotional after seeing Bharat Milap, eyes became moist

Ambedkar Nagar News: भरत मिलाप देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु, आंखें हुईं नम

Sun, 05 Oct 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 05 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Devotees became emotional after seeing Bharat Milap, eyes became moist
टांडा में अयोध्या लौटने पर राम जी के स्वागत कार्यक्रम का मंचन करते कलाकार
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा कस्बे में रामकृष्णा समिति के तत्वावधान में भरत मिलाप कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को अकबरपुर टैक्सी स्टैंड के निकट किया गया। धार्मिक उत्साह के बीच श्रद्धालु भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हाे गए।
विज्ञापन

मंच पर रामायण का सबसे भावुक प्रसंग जीवंत हुआ, जब वनवास से लौटे श्रीराम और भरत का अयोध्या में मिलन हुआ। जैसे ही कलाकारों ने यह दृश्य प्रस्तुत किया तो लोग भाव विभोर हो गए। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और जय श्रीराम के नारे लगाए। कलाकार अप्पू सोनी ने कहा कि आज के समय में राम और भरत का संबंध बेहद महत्वपूर्ण संदेश देता है। त्याग, कर्तव्य और प्रेम ही जीवन का आधार है और यही संदेश इस मंचन से समाज तक पहुंचता है। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों और जयघोष से सराहा। भरत मिलाप कार्यक्रम के लिए नगर पालिका परिषद टांडा ने सफाई और प्रकाश व्यवस्था की विशेष तैयारी की। भीड़ को देखते हुए अलीगंज पुलिस बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन

-------
भगवान श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक


जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के पुरानी धर्मशाला परिसर में श्रीरामलीला समिति के तत्चावधान में भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक का दृश्य किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी और भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने विधि-विधानपूर्वक भगवान राम, माता सीता और अन्य प्रमुख पात्रों का तिलक कर राज्याभिषेक संपन्न कराया। राज्याभिषेक का मंचन नगरवासियों को धर्म और संस्कृति की गहरी अनुभूति से जोड़ने वाला अनुभव रहा। भगवान श्रीराम के आदर्श और उनके राजधर्म का संदेश उपस्थित लोगों तक प्रभावशाली रूप से पहुंचा। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, मानिक चंद सोनी, विकास निषाद, आलोक बाजोरिया सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed