फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotees arrived to visit and worship at the weekly fair

Ambedkar Nagar News: साप्ताहिक मेले में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु

Tue, 02 Dec 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 02 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees arrived to visit and worship at the weekly fair
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के शिवबाबा धाम परिसर में सोमवार को साप्ताहिक मेले का आयोजन किया गया। सुबह की आरती के साथ दर्शन का क्रम शुरू हुआ और दोपहर तक श्रद्धालुओं के आगमन से पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। भगवान शिव को पुष्प और जलाभिषेक अर्पित करने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर पहुंचे। महिलाएं, युवा और बुजुर्ग सभी अपने हाथों में नारियल, कलश, पुष्प-माला और प्रसाद लेकर श्रद्धापूर्ण माहौल में दर्शन करते दिखाई दिए। दर्शन-पूजन के साथ शिवबाबा धाम मंदिर के बाहर लगे मेले ने श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण बढ़ाया। खिलौने, घरेलू सामान, प्रसाद, मिठाइयां और खानपान की दुकानें मेले की रौनक बनी रही। बच्चों ने तरह-तरह के खिलौनों की खरीद की, जबकि परिवारों ने मिठाइयों और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की खरीदारी में रुचि दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed