फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development work stalled in 922 gram panchayats for 15 days

922 ग्राम पंचायतों में 15 दिन से विकास कार्य ठप

Mon, 11 Jan 2021 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Development work stalled in 922 gram panchayats for 15 days
अंबेडकरनगर। करीब 15 दिन से जिले की 922 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। कारण यह कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद तैनात किए गए प्रशासकों का डोंगल तो अपडेट कर दिया गया, लेकिन तकनीकी दिक्कत से उसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि किसी भी प्रकार का लेनदेन न होने के चलते न सिर्फ पूर्व में चल रहे विकास कार्यों की गति धीमी पड़ गई है, बल्कि नए कार्य भी नहीं शुरू हो रहे हैं। नतीजा यह है कि ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले की 922 ग्राम पंचायतों में प्रशासक की तैनाती तो कर दी गई, लेकिन अब तक वह अपने अधिकार का प्रयोग नहीं कर सके हैं। कारण यह कि ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनका डोंगल तत्काल प्रभाव से अपडेट तो कर दिया गया, लेकिन अब तक तकनीकी दिक्कतों से उसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है। बीती 25 दिसंबर की मध्यर ात्रि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो गया था।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूर्व की तरह ही जारी रहें, इसके लिए शासन के निर्देश पर एडीओ पंचायत या फिर इनसे ऊपर के अधिकारियों को प्रशासक के रूप में तैनात किया जाए। जिले की सभी 922 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य जारी रखने के लिए 25 दिसंबर की मध्यरात्रि में ही सभी नौ विकास खंड के एडीओ पंचायत को अपने अपने विकास खंड के ग्राम पंचायतों का प्रशासक बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही तत्काल प्रभाव से संबंधित एडीओ पंचायत का डोंगल भी अपडेट कर दिया गया। डोंगल के अपडेट हुए करीब एक पखवारा बीत गया, लेकिन अब तक उसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है। इसके पीछे जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय ने तकनीकी गड़बड़ी बताया है। कारण कुछ भी हो, लेकिन डोंगल का संचालन न होने के चलते सभी ग्राम पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। और तो और जो विकास कार्य पूर्व में चल रहे थे, उन पर भी ठप होने का बादल मंडराने लगा है। कारण यह कि संबंधित विकास कार्य के संचालन के लिए धन ही उपलब्ध नहीं है। नतीजा यह है कि विकास कार्यों के ठप होने से संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

जल्द सक्रिय हो जाएंगे डोंगल
तकनीकी गड़बड़ी के चलते डोंगल का संचालन नहीं हो पा रहा है। शीघ्र ही सभी एडीओ पंचायत के डोंगल सक्रिय हो जाएंगे, जिससे ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं होगी।
- शेषदेव पांडेय, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed