फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development of Rs 20 crore will be done

Ambedkar Nagar News: 20 करोड़ से 899 ग्राम पंचायतों में कराए जाएंगे विकास कार्य

Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Development of Rs 20 crore will be done
टाइड ग्रांट के तहत पंचायतीराज विभाग को मिली रकम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के 899 ग्राम पंचायतों में नाला, नाली व शौचालय आदि के निर्माण के लिए पंचायती राज विभाग को टाइड ग्रांट के तहत 20 करोड़ 49 लाख 47 हजार रुपये की राशि मिली है। जल्द ही सभी पंचायतों के खाते में आबादी के हिसाब से राशि भेजी जाएगी। इससे संबंधित काम कराए जा सकेंगे।
15 वें वित्त आयोग की तरफ से ग्राम पंचायतों के विकास की व्यवस्था है। गांवों में विकास के लिए सरकार समय समय पर टाइड व अनटाइड ग्रांट के जरिए धन मुहैया कराती है। टाइड ग्रांट में नाला, नाली, शौचालय व साफ सफाई को बढ़ावा देेने के लिए कार्यों का कराया जाता है जबकि अनटाइड फंड से सड़क, सरोवर आदि विकास कार्य होते हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शासन की तरफ से टाइड ग्रांट के जरिए जिले को 20 करोड़ से अधिक रकम उपलब्ध कराई गई। जल्द ही इस धनराशि से गांवों में कई विकास कार्याें में तेजी आएगी। इससे कई गांवों में जल निकासी के संकट का समाधान करने में आसानी होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि राशि उपलब्ध हुई है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों में इससे तेजी आएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed