फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Development

19 करोड़ से जिला पंचायत कराएगी विकास कार्य

Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Development
अंबेडकरनगर। जिला पंचायत बोर्ड जिले में 19 करोड़ की लागत से विकास के कई कार्य कराएगा। केंद्र से 15वें वित्त के तहत मिलने वाली इस धनराशि से जिला पंचायत के अधीन आने वाले बाजारों में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा। क्षतिग्रस्त मार्गों व शवदाह गृहों की मरम्मत के साथ ही नये निर्माण भी होंगे। सदस्यों ने इन कार्यों का प्रस्ताव सौंपा। जल्द ही इन्हें मंजूरी भी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत परिसर में अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू की अध्यक्षता में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इसमें 15वें वित्त आयोग के तहत केंद्र से मिलने वाली धनराशि के तहत प्रस्तावित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। अध्यक्ष सुधीर सिंह ने सदस्यों से आहवान किया कि वे सम्यक विकास को लेकर लगातार सजग रहें। ऐसे प्रस्ताव सौंपे, जिससे व्यापक जनकल्याण तय किया जा सके। भरोसा दिलाया कि सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास के कार्य सुनिश्चित कराए जाएंगे। किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

संचालन कर रहे जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अजय कुमार यादव ने बताया कि केंद्रीय निधि के तौर पर जिले को लगभग 19 करोड़ 50 लाख रुपए मिलने हैं। इनमें से लगभग दस करोड़ रुपए मिल चुके हैं। सदस्यों से आहवान किया कि वे विकास के जरूरी प्रस्ताव सौंपे। बताया कि इन पैसों से जिला पंचायत के अधीन आने वाली बाजारों में डे्रनेज सिस्टम बेहतर किया जाएगा। क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत होगी। शेड निर्माण के साथ ही शौचालय की स्थापना होगी। शवदाह गृहों का निर्माण एवं मरम्मत कार्य भी इसमें शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों ने बैठक में अपने अपने प्रस्ताव सौंपे। जिपं सदस्य साधु वर्मा ने महादेवा घाट पर शवदाह गृह के निर्माण के साथ ही मोहनगंज से बरियावन मार्ग की मरम्मत का प्रस्ताव रखा। अन्य सदस्यों ने भी इसी तरह के प्रस्ताव दिए। तय हुआ कि तीन दिन के भीतर इन कार्यों को मंजूरी धन की उपलब्धता के अनुसार दे दी जाएगी। बैठक में जिला पंचायत के अभियंता तथा कर अधिकारी समेत कई ब्लाक प्रमुख व कई जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed