{"_id":"67dd9b9eeacfd43ea908a2c9","slug":"develop-shravan-dham-as-a-tourist-destination-soon-cm-ambedkar-nagar-news-c-13-1-knp1080-1124623-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रवण धाम को जल्द पर्यटन स्थल के रूप में करें विकसित: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रवण धाम को जल्द पर्यटन स्थल के रूप में करें विकसित: सीएम
Fri, 21 Mar 2025 10:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या से मंडलीय समीक्षा बैठक की।इसमें कलेक्ट्रेट के एनआईसी से डीएम अविनाश सिंह, एसपी केशव कुमार जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा साधु, कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद के अलावा जिले के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम ने डीएम अंबेडकरनगर से जिले के विकास कार्यों के साथ विभिन्न योजनाओं जानकारी ली। सीएम ने श्रवण धाम में हो रहे विकास कार्यों के बारे में पूछा, जिस पर डीएम ने श्रवण धाम में चल रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने यूपी स्टेट टूरिज्म डेवलपमेंट अथॉरिटी के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर वीके त्रिपाठी को कार्य की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सीएम से मांग की कि गोविंद साहब मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया जाए। विधायक कटेहरी ने सीएम से मांग की कि अकबरपुर से अयोध्या जाने वाले मार्ग को हाईटेक किया जाए ताकि श्रद्धालुओं को श्रवण धाम की भव्यता के बारे में पता चल सके। मुख्यमंत्री ने इस पर भी सहमति दी है। डीएम ने बताया कि इस बैठक के बाद श्रवण धाम और संपूर्ण जिले के विकास में तेजी आएगी।