फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devansh and Anjali top in 200 meter race

Ambedkar Nagar News: 200 मीटर दौड़ में देवांश और अंजलि अव्वल

Fri, 11 Oct 2024 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 11 Oct 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Devansh and Anjali top in 200 meter race
आलापुर में खेल में भाग लेते प्रतिभागी।
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षाखंड रामनगर के न्याय पंचायत संदहा मजगवा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में देवांश जबकि बालिका वर्ग में अंजलि ने बाजी मारी। अन्य खेलों में प्रतिभागियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी तरफ आकृष्ट किया। विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग के 200 मीटर दौड़ में बुकिया के सत्यम ने बाजी मारी। जबकि दिलावलपुर के रौनक व अछती के शाहिद को क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में अछती की सबा परवीन प्रथम, बुकिया की दिशा द्वितीय तथा अछती की सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर बालक वर्ग में बुकिया के सत्यम को जीत मिली। दिलावलपुर के रौनक दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में खजुरिया की मधु ने बाजी मारी। सबा को दूसरा व शालिनी को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

50 मीटर दौड़ में अछती के शाहिद प्रथम, दिलावलपुर के रौनक द्वितीय तथा सुल्तानपुर कबीरपुर के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मुखिया की दिशा प्रथम, अदिति द्वितीय तथा अछती की सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में दिलावलपुर के देवांश प्रथम, खजुरिया के समद द्वितीय तथा अछती के सईम तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में अछती की अंजलि प्रथम, खजुरिया की कोमल द्वितीय व यहीं की सायना तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में दिलावरपुर के देवांश को पहला, खजुरिया के समद को दूसरा तथा अछती के रितेश को तीसरा स्थान हासिल हुआ। वहीं, बालिका वर्ग में अछती की अंजलि ने बाजी मारी। खजुरिया की कोमल द्वितीय व सायना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर की दौड़ में दिलावरपुर के देवांश ने जीत दर्ज की। अछती के सईम को दूसरा तथा खजुरिया के अयाज तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की टीम ने प्रतिभाग नहीं किया। लंबी कूद में दिलावलपुर के देवांश ने सबसे लंबी छलांग लगाई। खजुरिया के समद को दूसरा तथा दुर्गीपुर के सर्वेश को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में खजुरिया की सीमा ने बाजी मारी। कोमल को दूसरा व सुल्तानपुर द्वितीय की दिशा को तीसरा स्थान मिला। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में भी छात्रों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर ब्लॉक खेल शिक्षक गंगाराम यादव, नोडल संकुल शिक्षक अरुण कुमार, प्रधानाध्यापक मंतोष गुप्त, ईशान श्रीवास्तव, अत्ताउल्लाह खान, चिंतामणि, सरस पटेल, बृजेश सोनी, मेवालाल, राजेंद्र प्रसाद चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed