फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deputy CM said, vacant posts in MCH will be filled

Ambedkar Nagar News: बोले डिप्टी सीएम, भरे जाएंगे एमसीएच में खाली पद

Wed, 31 May 2023 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM said, vacant posts in MCH will be filled
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। एमसीएच विंग में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। यह भरोसा बुधवार को यहां पहुंचे प्रदेश के डिप्टी सीएम स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने दिलाया। साथ ही कहा कि सरकारी अस्पतालों में बेड खाली पड़े नहीं रहने चाहिए। जो मरीज निजी अस्पतालों में जा रहे हैं, उन्हें सरकारी अस्पतालों में भर्ती कर बेहतर उपचार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जिले में किसी भी अनधिकृत अस्पताल या पैथाेलॉजी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

200 बेड के मातृ शिशु विंग टांडा का निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी सीएम ने अस्पताल की ओटी, कंट्रोल रूम, ओपीडी आदि का जायजा लिया। मरीजों की संख्या आदि के बारे में जानकारी हासिल की। यहां मरीज कम भर्ती होने पर कहा कि इसमें और तेजी लाई जाए। ऐसे प्रबंध हों कि मरीज निजी अस्पतालों में न जाने पाएं। यहां बताया गया कि पर्याप्त चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती नहीं है। मंत्री ने इस पर सीएमओ को निर्देश दिया कि वे डीएम के माध्यम से पत्र भिजवाएं। स्टाफ की तैनाती जल्द से जल्द सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने इससे पहले मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए कहा कि अस्पतालों में जांच की सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रही हैं। निजी पैथालॉजी संचालकों आदि का हस्तक्षेप सख्ती से रोका जा रहा है। जिले में कहीं भी अनधिकृत ढंग से अस्पताल या पैथाेलॉजी चलती मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed