{"_id":"630124d70cfbb520ab7d0002","slug":"deputy-cm-s-visit-canceled-officers-seen-in-relief-ambedkar-nagar-news-lko644507597","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम का दौरा रद्द, राहत में दिखे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम का दौरा रद्द, राहत में दिखे अधिकारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम स्थगित होने पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बताते चलें कि डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक का कार्यक्रम तय होने की खबर सामने आने के बाद डिप्टी सीएम केशव के भी जिले में पहुंचकर चौपाल लगाने व अस्पताल, स्कूल व थाना आदि के निरीक्षण की खबर थी। इसे देखते हुए जिला प्रशासन के साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों में हड़कंप का माहौल था। हालांकि शनिवार को जब यह खबर सामने आयी कि अभी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है, तो सभी के चेहरे पर राहत का भाव दिखा।
जिले में वीवीआईपी के दौरे से जिले के पुलिस व प्रशासनिक अमले में हड़कंप का माहौल है। शनिवार को जहां डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य कैबिनेटमंत्री ब्रजेश पाठक भीटी में एक निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, वहीं 21 अगस्त को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम की खबर आ रही थी।
डिप्टी सीएम का जिले में ताबड़तोड़ कई कार्यक्रम भी होने की बात सामने आयी थी। इससे जिला प्रशासन के साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों में हड़कंप का माहौल दिख रहा था। आनन फानन में अधूरे कार्यों को पूरा करने की भी आपाधापी दिख रही थी। गोर्वधनपुर में जहां पानी टंकी के निर्माण कार्य में तेजी आ गई थी। टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर डिप्टी सीएम के पहुंचने की खबर से साफ सफाई व अन्य तैयारियों को मुकम्मल करना शुरु कर दिया गया था।
विज्ञापन
अलीगंज थाने के अलावा चौपाल के लिए चिंहित किए गए गांव में भी तैयारियां चल रही थीं। डीआईओएस कार्यालय में भी सुबह से ही आपाधापी का माहौल देखा गया। पूरे दिन अधिकारियों के बीच डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर अफरा तफरी का माहौल रहा। परन्तु शनिवार देरशाम खबर आयी कि डिप्टी सीएम का कार्यक्रम फिलहाल अपरिहार्य कारणों से रद्द हो गया है। यह खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन के साथ ही अन्य आला अफसरों ने राहत की सांस ली।