फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dengue stings, 13 more patients found in 48 hours, two cases of JE also reported

Ambedkar Nagar News: डेंगू का डंक, 48 घंटे में मिले 13 और मरीज, जेई के भी दो केस आए

Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue stings, 13 more patients found in 48 hours, two cases of JE also reported
अकबरपुर में डेंगू केस आने के बाद इलाके में मौजूद टीम व फांगिंग करता कर्मचारी। 
अंबेडकरनगर। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 48 घंटों में डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। वहीं जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) के भी दो और मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में आई जांच रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को डेंगू के नाै और जेई के दो केस मिले थे। इनमें सर्वाधिक छह डेंगू के मरीज टांडा में सामने आए थे। अकबरपुर में तीन मरीज मिले थे। इसके अलावा अकबरपुर और जलालपुर में एक-एक जापानी इंसेफ्लाटिस के मरीज मिले थे। मंगलवार को कटेहरी, अकबरपुर, जहांगीरगंज और टांडा क्षेत्र से एक-एक केस रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन

इन सभी को पहले से बुखार की शिकायत थी और जब सामान्य इलाज से आराम नहीं मिला तो जांच में डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। डेंगू संक्रमितों की कुल संख्या अब 89 पहुंच चुकी है, जिनमें से 15 मरीज इस समय सक्रिय हैं। वहीं, जेई के 3 मामले हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed